23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा तय समय पर होगी, परीक्षा कार्यक्रम घोषित हुआ

मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद अब 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है बोर्ड परीक्षा तय समय पर ही होगी, वहीं आज बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे।

पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह है कि कम समय बचा है। अच्छी तैयारी और मन से परीक्षा दें। कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे हैं। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

यह रहेगा बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

  • हाई स्कूल (10वीं)
  • परीक्षा शुरू होगी : 1 फरवरी 2022
  • अंतिम पेपर : 10 मार्च 2022
  • समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)
  • परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022
  • अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022
  • समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Related posts

3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, IIT का दावा

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ रहे कोरोना के केस, 1 से 8वीं तक की परीक्षा को लेकर अभिभावकों की बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू का हो रहा था उल्लंघन, महिला IAS अधिकारी ने दुकानदार को सरेआम लगाया थप्पड़, देखिये वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!