24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में शुरू किया बूथ चलो अभियान

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्षों को बूथ चलो अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। यूथ काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी को अपने जिले की प्रत्येक विधानसभा में 2000 नए युवा साथियो को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यूथ काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने निर्देशित किया की सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष समन्वय बना कर मतदाता सूची का परीक्षण कर नए मतदाताओं बने ऐसे युवा जो 18 से 25 वर्ष की आयु के हो उन्हें एक माह में युवा कांग्रेस से जोड़े।

वही प्रदेश  कांग्रेस के मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने बताया की पिछले दिनों दिवस युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम के माध्यम से 65000 बूथों में से 9 हजार बूथों पर अब तक कार्यकारणी बनाने में सफलता प्राप्त की है बाकी बचे हुए बूथों पर भी एक माह में कार्यकारणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है,साथ ही मतदाता सूची का अध्ययन कर फर्जी मतदाताओ के नाम कटवाने का भी अभियान चलाया जा रहा है साथ ही नए मतदाताओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए जमीनीस्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाना सुनिश्ति किया गया है। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा कि  प्रदेश में भाजपा सरकार कुशासन चला रही है, खुरई विधानसभा और प्रदेश के कई जिलों के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों पर दर्ज झूठे प्रकरणों को ले कर माननीय न्यायालय में अपील की जाएगी।  बैठक में प्रदेश के प्रभारी अंकित डेडा  शेष नारायण ओझा प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विश्वजीत चौहान एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिले और विधानसभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश में हुआ कोरोना का महा विस्फोट……..

MP SIDHI NEWS TEAM

नए साल में मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज 168 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या 600 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

जल्द ही लागू होगी नई नक्सली सरेन्डर नीति, शासन ने दिखाई हरी झंडी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!