33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

फिर बेकाबू हुआ कोरोना… दिल्ली में कोरोना के मामलों ने 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ा, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बढ़ी चिंता, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से दहशत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर COVID के 902 नए मामलों ने खलबली मचा दी है. वहीं, नई दिल्ली में रविवार को 107 केस दर्ज किए गए. राजधानी में करीब 6 महीने बाद किसी भी एक दिन में यह सबसे ज्यादा मामले हैं. 

नई दिल्ली :  कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर लोगों को सहमा रहे हैं. देश में रविवार को कोविड के हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर COVID के 902 नए मामलों ने खलबली मचा दी है. वहीं, नई दिल्ली में रविवार को 107 केस दर्ज किए गए. राजधानी में करीब 6 महीने बाद किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. इससे पहले यहां 25 जून को एक दिन में 115 कोरोना केस आए थे. 

दिल्ली में कोरोना के रविवार को 100 से ज्यादा मामले सामने आए, जो पिछले छह माह में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 107 केस आए और कोरोना संक्रमण दर 0.17 फीसदी हो गई है. पिछले करीब 6 महीने के दौरान किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मामले और सबसे ज्यादा संक्रमण दर दर्ज की गई है. इससे पहले 25 जून को एक दिन में आए थे 115 कोरोना केस, और 22 जून को संक्रमण दर 0.19 फीसदी थी.कोरोना वायरस केस में इजाफा के साथ ही दिल्ली में संक्रमण दर 0.17 फीसदी हो गई है. इससे पहले 22 जून को 0.19 फीसदी दर आंकी गई थी. इस संक्रमण से 10 दिन बाद दिल्ली में एक मौत भी हुई है यानी कोरोना से अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 25,101 हो गया है. इसके अलावा, राजधानी में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी बढ़ गए हैं. राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले की संख्या 22 पहुंच गई है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7081 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं.

दिल्ली में 10 दिन बाद कोरोना से कोई मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में एक मौत के साथ कुल मौतों की तादाद 25,101 हो गई है. राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 540 हो गई है. होम आइसोलेशन में 255 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.037 फीसदी हो गई है. रिकवरी दर 98.22 फीसदी थी. पिछले 24 घंटे में 107 केस मिले हैं, जिससे कुल आंकड़ा 14,42,197 तक पहुंच गया है.24 घंटे में 50 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और कुल आंकड़ा 14,16,556 पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 61,905 टेस्ट हुए हैं. कोरोना के कुल टेस्ट का आंकड़ा 3,00,03,931 हो गया है. इसमें RTPCR टेस्ट 57,435 और एंटीजन 4470 टेस्ट हुए हैं. दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 157 है. कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है. गौरतलब है कि देश के कई बड़े शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नए साल के जश्न को लेकर तमाम पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. दिल्ली सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ी तो वो ऐसा करने को तैयार है.

उधर, महाराष्ट्र में आज 902 कोविड केस दर्ज किए गए. साथ ही 767 संक्रमितों की रिकवरी भी हुई है और 9 लोगों की मौतें भी हुईं. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में  6 मरीज ओमिक्रॉन के भी सामने आए, जिससे नए वैरिएंट के संक्रमितों की संख्या अब 54 तक पहुंच गई है. बता दें कि अभी राज्य में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7,068 है.  

लिहाजा अब तक देशभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,77,422 हो गई है. लिहाजा अब तक देशभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,77,422 हो गई हैजबकि पिछले 24 घंटों में 7,469 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. लिहाजा देश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,41,78,940 पहुंच गई है.

Related posts

गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का नया मरीज, बेहद संक्रामक है ये वायरस

MP SIDHI NEWS TEAM

पैसा वापसी के लिए भटक रहे SAHARA पीड़ितों ने सिंधिया से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!