24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

खतरे के बीच अब 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सर्कुलर जारी

अंतरराष्ट्रीय उड़ान  के जरिये विदेशों का सफर करने वाले यात्रियों को अभी और इन्तजार करना होगा। कोविड के नए वेरिएंटओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ का असर दिखने लगा है । ओमिक्रॉन के चलते 5 दिसंबर से बहाल होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर लिया गया फैसला टालना पड़ा है । सरकार ने साफ़ किया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव को देखते हुए 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी।ओमिक्रॉन के चलते 5 दिसंबर से बहाल होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर लिया गया फैसला टालना पड़ा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अधिकारियों को कहा था कि इस फैसले को फिर से देखें ।

डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने अपने बयान में कहा कि नई वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी पक्षों से बात की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध में जल्दी ही जानकारी दी जाएगी। DGCA ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी शेयर की है।

आज 01 दिसंबर को जारी सर्कुलर में 26 नवंबर को जारी किये गए सर्कुलर का हवाला देते हुए उसे रद्द करने की बात कही गई है।  गौरतलब है कि 26 नवंबर को DGCA ने सर्कुलर जारी कर कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के संकेत दिए थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अधिकारियों को सलाह दी कि वे कोरोना वायरसके नए वैरिएंट बी 1.1.529 या ओमिक्रॉन (Omicron) को ध्‍यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर योजना की समीक्षा करें । पीएम ने कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही थी । इसके साथ ही पीएम ने विदेशों से आने वालों की निगरानी करने और जोखिम वाले देशों पर ध्‍यान देने के साथ मौजूदा दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड टेस्‍ट कराने की बात भी कही थी । गौरतलब है कि कोविड-19 का वेरिएंट ओमिक्रॉन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था ।

पीएम मोदी ने कहा था कि उच्च मामलों की रिपोर्ट करने वाले समूहों में गहन नियंत्रण और सक्रिय निगरानी जारी रहनी चाहिए । साथ ही उन्‍होंने अधिक सतर्क रहने और मास्किंग और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी उचित सावधानी बरतने की जरूरत भी बताई थी ।

Related posts

मुस्लिम कव्वाल ने मोदी योगी का नाम लेकर हिंदुस्तान को मिटाने की बात कही

MP SIDHI NEWS TEAM

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम से मिले कर्नाटक के नए सीएम, राज्य के लिए मांगी एम्स की सौगात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!