29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 194 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 250 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 791 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 743 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 194 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 250 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 6400 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 5324 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1042 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब मृत्यु के कुल प्रकरण 34 हो गए हैं।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 194 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 250 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 6400
👉डिस्चार्ज 5324
👉एक्टिव केस 1042
👉 मृत्यु 34

Related posts

बुलडोजर के नाम पर धमकाकर चल रहा है वसूली का काम
बुलडोजर कानून का नहीं सरकार की विफलता का प्रतीक है
-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

सुरक्षा सावधानी उचित ईलाज के साथ दृढ़ विश्वास ये गुण है जो आपको किसी भी बीमारियों से बचा ले जायेगा – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले

MP SIDHI NEWS TEAM

अचेत अवस्था में मिली महिला की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!