जिला शिक्षा कार्यालय सीधी में पदस्थ सहायक वर्ग-2 दयाशंकर शुक्ला को कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निजी स्कूलों की मान्यता संबंधी शिकायतों के कारण प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सहायक वर्ग-2 को निलंबित किया गया है जिन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड सीधी जिला सीधी के कार्यालय में संबद्ध किया गया है,जिनको नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा।


3 comments
बहुत बहुत शुक्रिया विनम्र आभार
इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से अपने जिले की समस्त खबरो से रूबरू होना आसान हो गया है।
आप लोगों का प्यार और विश्वास ही हमारी पूँजी है आशा ही नही पूर्ण विश्वास है जो हमेशा ऐसे ही मिलता रहेगा।
अति उत्तम सराहनीय