22.7 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

रामपुर नैकिन पुलिस ने जप्त कि अवैध 70 लीटर शराब , आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई….


रामपुुर नैकिन पुुुलिस की बड़ी कार्यवही

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन,तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में एवम् थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब संग्रह एवं विक्रय करने वाले आरोपी सोनी उर्फ सोनू लोनिया पिता बंसपती लोनिया 29वर्ष निवासी गोपालपुर को हिरासत में लेकर 70 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मामला विवरण
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है, सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन द्वारा टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया । टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी सोनी उर्फ सोनू लोनिया पिता बंसपती लोनिया 29 वर्ष निवासी गोपालपुर को हिरासत में लेकर 70 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे, प्रधान आरक्षक ग्राम बाबू दीपांकर, रमाकांत द्विवेदी, आरक्षक विवेक सिंह, महिला आरक्षक निशा पटेल, सैनिक शशिशेखर उपाध्याय एवम मिठाईलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को आएंगे सीधी,प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कोरोना से जंग लड़ने के लिये स्वस्थ्य बिभाग को मुहैया कराएंगे आवश्यक सामग्री

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!