27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सीधी से बहन के घर आई युवती की लाश रीवा के मऊगंज राम सागर बांध में मिली

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत राम सागर बांध में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक लाश बीती शाम
देखी गई थी। पर अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। ऐसे में बुधवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश को तालाब से बाहर लाया गया।
हत्या या हादसे में उलझी पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। वहीं दूसरी तरफ भाटी जंगल व रकरी गांव के मध्य स्थित राम सागर बांध में शव मिलने की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच दुधमनिया से आई युवती की बहन ने पहचान कर ली है।

पूरा मामला

मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि मृतका की पहचान मुन्नी केवट पुत्री रामलाल केवट 19 वर्ष निवासी खड़ौरा थाना मझौली जिला सीधी के रूप में हुई है। परिजनों की मानें तो युवती दुधमनिया गांव स्थित अपनी बड़ी बहन जानकी के घर में रहती थी। वह चार दिन पहले अचानक लापता हो गई। इसी बीच 31 जनवरी की शाम बांध में तैरेती अज्ञात लाश मिली। मौत की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट रात में ही आसपास के थानों व ग्रामीणों को सूचना भेजवाई गई। इधर 1 फरवरी की सुबह घटनास्थल की जांच कराने सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया गया। फॉरेंसिक यूनिट की जांच में लाश संदिग्ध नहीं समझ में आई है। क्योंकि चार दिन पुरानी लाश डीकंपोज हो चुकी है। ऐसे में पीएम रिपोर्ट से मौत की कहानी स्पष्ट होगी।

चार दिन से लापता थी युवती
पुलिस का कहना है कि 4 दिन से युवती लापता थी। परिजन संभावितजगहों में तलाश कर रहे थे। इसी बीच पांचवे दिन गांव से दो किलोमीटर दूर लाश मिली। पुलिस मृतका की बहन और सीधी से आए परिजनों से बयान ले रही है। फिलहाल मऊगंज पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

हत्या या आत्महत्या,पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार,मौत की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट
रात में ही आसपास के थानों व ग्रामीणों को सूचना भेजवाई गई। इधर 1 फरवरी की सुबह घटनास्थल की जांच कराने सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया गया। फॉरेंसिक यूनिट की जांच में लाश संदिग्ध नहीं समझ में आई है। क्योंकि चार दिन पुरानी लाश डीकंपोज हो चुकी है। ऐसे में पीएम रिपोर्ट से मौत की कहानी स्पष्ट होगी।

Related posts

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जाहिर की चिंता आवश्यक सामग्री खरीद करने हेतु 25 लाख की,की अनुशंसा..

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

11वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप,भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!