27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों की मानें तो किशोरी घर से कुछ दूर खेत में शौच करने गई थी। जहां एक आरोपी पहुंचकर जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी डरकर भाग गया। इसी बीच लड़की ने पिता भी खेप पर पहुंच गए। आहत लड़की घर आ गई। जहां उसने परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए फांसी लगा ली। तभी मां घर पहुंच गई और रस्सी काटकर नीचे उतारा गया।गंभीर अवस्था में परिजन एसजीएमएच में भर्ती कराने पहुंचे,लेकिन वेंटीलेटर में उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।

ये है मामला
गोविंदगढ़ थाना प्रभारी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल 2022 को एसजीएमएच रीवा में पीड़िता के परिजनों ने अपराध की सूचना दी। दावा किया कि नाबालिक लड़की शौच के लिए सुबह 8 बजे घर के बाहर खेत गई थी। जहां आरोपी अखिलेश मिश्रा पुत्र धनेश्वर मिश्रा (25) निवासी गढ़वा थाना गोविंदगढ़ ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता दौड़े थे। लेकिन दुष्कर्म की वारदात से आत्मग्लानि के कारण किशोरी ने घर में जाकर

जहां सूचना के बाद आरोपी अखिलेश मिश्रा निवासी गढ़वा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/22 धारा 376 (3) IPC3/4 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण कायम किया। इसके बाद गोविंदगढ़ थाना में नंबरी अपराध 156/22 धारा 376 (3) IPC3/4 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।मौत के बाद पंचनामा कार्यवाही उपरांत आईपीसी की धारा 305 बढ़ाई गई। इधर मुखबिर की मदद से 24 अप्रैल को आरोपी अखिलेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। ​इसके बाद 25 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया है।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

MP SIDHI NEWS TEAM

सबके सहयोग से मई में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत में कभी नहीं हो सकता मुस्लिम बहुमत, घट रही है जन्म दर-दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!