23.8 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

शांति समिति की बैठक आयोजित : शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार-कलेक्टर श्री खान

आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरूद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव

आगामी त्यौहारों होली, शब-ए-बारात, नवरात्रि के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

कलेक्टर श्री खान ने शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की है कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जिससे जिले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो तथा किसी अन्य को हमारे कारण कोई असुविधा नहीं हो इस बात का ध्यान अवश्य रखें।

कलेक्टर श्री खान ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा कर गत वर्षों की भांति सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस वर्ष होलिका दहन के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 सीधी के प्रांगण में किया जाएगा। उक्त स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं नगर पालिका सीधी द्वारा की जाएंगी। इसी प्रकार होली के दिन दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य भी नगरपालिका द्वारा पानी की सप्लाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिले के अन्य स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि होलिका दहन के दौरान विशेष सावधानी रखी जाए। बिजली, टेलीफोन की तारों के नीचे होलिका दहन नहीं करें। बड़ों की निगरानी में ही सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो संबंधित व्यवस्थापक पर जिम्मेदारी निर्धारित होगी।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सहित सभी प्राथमिक सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड़ में रहने के निर्देश दिए है। उक्त दिवसों में समुचित चिकित्सकों की व्यवस्था रहे। इसके साथ ही एम्बुलेंस, शव वाहन आदि व्यवस्थित स्थिति में रहें। कलेक्टर ने मिलावटी मिठाईयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए मिठाई प्रतिष्ठानों पर सतत रूप से जांच करने के निर्देश तथा नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख मार्गो एवं चौराहों पर रहेगी कड़ी निगरानी- पुलिस अधीक्षक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि होली के त्यौहार के दृष्टिगत सभी प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठने, उपद्रव फैलाने वाले आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अतिरिक्त पूरे जिले में मोबाईल टीम द्वारा सतत रूप से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह व्यवस्था होली के अगले दिन भी जारी रखी जाएगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के प्रमुख बांधो एवं नदियों के किनारे सुरक्षात्मक दृष्टि से गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी।

शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने रखी जाएगी कड़ी निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर अव्यवस्थित वाहनों को खड़ें करने पर वाहन मालिकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी। बिना ड्राइविंग लायसेंस, जरूरी कागजातों के बिना तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होली के त्यौहारों के दृष्टिगत आपराधिक तत्वों के विरूद्ध तथा नशीले पदार्थों के बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास आनन्द सिंह राजावत, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, शांति समिति के सदस्य चन्द्रमोहन गुप्ता, आनन्द प्रकाश दास, उदय कमल मिश्र, चन्द्रकान्त बसंतानी, गणेश प्रताप सिंह, सरदार अजीत सिंह, अब्दुल समद, मो. यूसुफ सिद्दीकी, राम विशाल गुप्ता, शमशेर अली सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध करते हुए किया हड़ताल और शहर में निकाली रैली

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 125 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 168 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

निमंत्रण में गए युवक का मिला शव, चार दिन बाद नदी में पड़ा मिला शव।परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!