25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र के अलीराजपुर में 2 आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के एक गांव में पुरुषों के एक समूह ने दो आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने रविवार को कहा कि इस अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद इस घटना के बारे में लोगों को पता चला।

भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में एक व्यस्त सड़क पर एक वाहन के पास खड़ी दो महिलाओं को दिन के उजाले में पुरुषों के एक समूह द्वारा जबरन यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया। जबकि कुछ अन्य लोगों को इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करते देखा गया।

वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना एक लोकप्रिय आदिवासी उत्सव के दौरान हुई।

क्लिप में महिलाओं में से एक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

महिला को दूसरे राहगीर ने बचाया। हालांकि इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसी स्थान पर खड़ी एक अन्य महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, “लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।”

Related posts

रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

ऑक्सीजन खत्म होने से 5 कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत, हंगामा होते ही पुलिस खुद सिलेंडर ले कर अस्पताल पहुँची

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!