23.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

झांसी रेलवे स्टेशन कहलाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन के नाम को बदल दिया गया है। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के मुताबिक अब से झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कहलाएगा।

रेलवे के अधिकारियों की माने तो रेल मंत्रालय को आदेश मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं नाम बदलने के साथ-साथ स्टेशन का कोड भी बदला जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव 3 महीने पहले ही गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था।

Related posts

गरीब महिला को भेजा 2.5 लाख का बिजली बिल, अधिकारियों ने गलती मानते हुए सुधारी गड़बड़ी, ऊर्जा मंत्री ने फोन पर की बात

MP SIDHI NEWS TEAM

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा,अपने बच्चों को प्रवेश कराने वाले इच्छुक अभिभावकों के लिए बड़ी खबर…

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!