30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

श्रंद्धांजलि अर्पित कर पीएम मोदी बोले, ‘कल्याण’ नाम सार्थक कर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वायुसेना के विशेष विमान से 10:32 बजे लखनऊ पहुंचे। जिसके बाद दोनों सीधे उनके माल एवेन्यू आवास पर पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अंतिम दर्शनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वायुसेना के विशेष विमान से 10:32 बजे लखनऊ पहुंचे। जिसके बाद दोनों सीधे उनके माल एवेन्यू आवास पर पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम सभी के लिए शोक की घड़ी है

श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए शोक की घड़ी है। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। उन्होंने अपना जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए कल्याण नाम को सार्थक कर दिया।  हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष ने पूरी की कल्याण सिंह की आखरी इच्छा

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने एक भाषण में कहा था कि मैंने अपना जीवन भाजपा के लिए समर्पित किया है। मेरी आखिरी इच्छा है कि मरने के बाद मेरा शव भाजपा के झंडे में ही जाए। पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी की मौजूदगी में जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा पूरी की। उन्होंने पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से ढंका और वहां मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Related posts

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत का एम्‍स ने किया खंडन, कहा-अभी जिंदा है

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मथुरा जन्मभूमि केस में कोर्ट ने सभी पक्षों से मांगा जवाब, जुलाई में हो सकती है अगली सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!