26.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

नियमों को धता बताते हुए रेलवे स्टेशन के नजदीक पोलो मैक्स होटल जबलपुर में चल रहा था मसाज पार्लर, पांच युवक व तीन युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण की इस महामारी में जहां पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है वहीं दूसरी तरफ जबलपुर में पाबंदियों के बाद भी नियमों को ताक में रखते हुए लोगों के शौक को पूरा करने के लिए मसाज पार्लर चलाया जा रहा था । जबलपुर में आज सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने अपनी टीम के साथ मसाज पार्लर पर छापा मारा जहां पर शटर डाउन कर मसाज पार्लर चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

रेलवे स्टेशन के नजदीक पोलो मैक्स होटल में तमाम पाबंदियों के बाद भी मसाज पार्लर संचालित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने टीम के साथ मसाज पार्लर पर छापा मारा यहां पाया गया कि इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर सहित अलग अलग शहरों से आए लड़के लड़कियां ग्राहकों को मसाज सर्विस दे रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्राहक भाग निकलने में कामयाब रहे लेकिन मसाज कर रहे पांच युवक व तीन युवतियों को पुलिस ने पकड़ा और धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के आदेश की अवहेलना पाए जाने पर धारा 269,270,51 अपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावना है कि कुछ और लोग पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने बताया कि पुलिस की दबिश में पकड़ में आए संतोष तिवारी निवासी ग्राम पैपथरा रामपुर जिला सीधी, जितेन्द्र बराठे निवासी नरसिंहनगर रांझी, आशीष मेहरा निवासी धनौर कालोनी नरसिंहपुर, सतीष पाल निवासी सर्रापीपल रांझी, रूचि गुप्ता एमपी नगर भोपाल, रिया खरे ग्राम सिहोर भोपाल, रूही सिंह विजय नगर इंदौर को पकड़कर पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया कि वे पार्लर में नौकरी करते हैं।

Related posts

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलों में लगेंगे शिविर

MP SIDHI NEWS TEAM

अब प्रदेश में कहीं से भी मोबाइल के जरिए दर्ज करा सकते हैं FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

वरिष्ठ समाज सेवी देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने अपने स्वर्गीय पिता जी के पुण्य तिथि पर माँ नर्मदा के तट पर किया भव्य आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!