25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सेवा, समर्पण और राष्ट्र भक्ति स्काउट गाइड की पहचान -कलेक्टर खान

भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा कलेक्टर की उपस्थिति में उद्घाटित हुआ प्याऊ 

सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा नवीन बस स्टैंड तिराहे के पास राहगीरों एवं आम जनों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेय जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान, संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय मिश्रा, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला परियोजना समन्वयक राकेश सिंह, जिला गाइड कमिश्नर डॉ श्वेता सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं कमिश्नर एस एन त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, टाटा कॉलेज के डायरेक्टर आर वी सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं संघ के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह, सचिव हरिशंकर पांडे, जिला संगठक आयुक्त गाइड अजीता द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुनीता विश्वकर्मा, श्रीवती गोस्वामी, सुषमा मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, माधुरी मालवीय, रानू मिश्रा, दीपिका सिंह, पंकज तिवारी, धर्मेंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन सौरव सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा ने किया। अतिथियों के आगमन के साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के सलूट, स्पेसल ताली, माल्यार्पण एवं अर्नव सिंह तोमर, सुमित सेन ने बैंड की शानदार ध्वनि बजाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्याऊ उद्घाटन के पश्चात कलेक्टर श्री खान ने हौसलाअफजाई करतें हुए कहा कि छात्र एवं छात्राएं स्काउट गाइड की शान है। स्काउट गाइड सेवा, समर्पण, वीरता, पराक्रम, पुरुषार्थ एवं राष्ट्रभक्ति की के लिए जाना जाता है। स्काउट एवं गाइड, कलेक्टर श्री खान को अपने बीच पा कर हर्षित हुए ।

Related posts

समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त ——

MP SIDHI NEWS TEAM

वैक्सीनेशन कराएं, अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करें -शिव बहादुर

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति जानने पहुंचे युकां अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!