22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 72 केस,प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 360

मध्य प्रदेश में कोरोना चिंता बढ़ा दी है। दरअसल नए साल से पहले आज 30 दिसंबर को मध्यप्रदेश में बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। मध्यप्रदेश में कोरोना के 72 नए केस सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले आर्थिक राजधानी इंदौर में रिकॉर्ड किए गए हैं।

Corona की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर में रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके अलावा राजधानी में भी सक्रिय मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि राहत की बात यह है कि 16 लोग ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस360 हैं। वहीं प्रदेश में रिकवरी रेट 98.60 फीसद रिकॉर्ड की गई है।

जानकारी के मुताबिक इंदौर में 55 नए मामले देखने को मिले हैं। वही 7 दिन में इंदौर में 57 मामले देखने को मिले थे। वहीं 1 दिन में 55 के सामने आने के बाद इंदौर प्रशासन कोरोना को लेकर गंभीर हो गया है। भोपाल में 7 मरीजों की पुष्टि हुई है। ग्वालियर में 4 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबलपुर में तीन, उज्जैन में एक, इसके साथ ही नीमच और खंडवा में एक-एक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

वहीं मध्यप्रदेश में Corona के नए वेरिएंट ओमाइक्रोन (omicron varient) के अब तक 9 Case सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 360 पहुंच गई है। इसके अलावा प्रदेश में 30 दिनों में 720 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर में 334 जबकि भोपाल में 218 रिकॉर्ड किए गए हैं।

प्रदेश में 7,93,881 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 7,82,988 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। corona के कारण अब तक 10533 लोगों की जान जा चुकी है। वही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.12% फीसद पर पहुंच गई है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में 154 एक्टिव केस, सीएम शिवराज बोले- तीसरी लहर को रोकना सभी की चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में 1 से 10वीं तक के स्कूल खोलने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!